यहां लड़कियों को उनकी स्कर्ट के साइज़ पर मिलता हैं डिस्काउंट, जितनी छोटी उतना ज्यादा

सभी व्यापारी अपने व्यवसाय को चलाने के लिए डिस्काउंट रखते हैं ताकि ग्राहक उस ओर आकर्षित हो, खासतौर से रेस्टोरेंट में ऐसे डिस्काउंट बहुत देखने को मिलते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़कियों को उनकी स्कर्ट के साइज़ पर डिस्काउंट मिलता हैं अर्थात जितनी छोटी स्कर्ट उतना ज्यादा डिस्काउंट। यह रेस्टोरेंट जिनान प्रांत मे जिया हॉट पॉट नाम का है। जिसकी खास बात है कि इसमें लड़कियों के कपड़ों की साइज देखकर ही डिस्काउंट मिलता है।

आपको बता दें कि इस रेस्टोरेंट में पहले लड़कियों के स्कर्ट को नापा जाता है और फिर खाने-पीने के बाद उस हिसाब से बिल बनाया जाता है। कई औरतों को उनकी मिनी स्कर्ट की वजह से उनके बिल में बीस परसेंट तक की छूट दी गई। आपको बता दें कि रेस्टोरेंट की ये चेन पूरे चीन में काफी पॉपुलर है। अब नए नियम के मुताबिक अगर महिला की स्कर्ट घुटनों से 13 इंच तक ऊंची है तो उन्हें 90 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।