रेहड़ी पर चाउमीन बना रहा था दिव्यांग, वीडियो देखकर लोग बोले- कोई भी काम नामुमकिन नहीं

सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दिव्यांग शख्स गली में खड़ी एक रेहड़ी पर स्ट्रीट फूड बनाता नजर आ रहा है। राहुल मिश्रा नाम के ट्विटर अकाउंट पर इस विडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में एक दिव्यांग शख्स गली में खड़ी रेहड़ी पर चाउमीन बनाता देखा जा सकता है। वो बड़े प्यार से और आराम से इस काम को कर रहा है। लोगों को वीडियो में उसकी सादगी और सब्र ने काफी हैरान किया। इसी कारण उन्हें वीडियो पसंद आया। 35 सेकंड के इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 1.40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हालांकि, यह वीडियो कहां का है और यह शख्स कौन है इसका पता नहीं लग पाया है। पर लोगों ने जब इस दिव्यांग शख्स को शिद्दत से अपना काम करने देखा तो वो उसके फैन हो गए, उसके काम की सराहना करने लगे। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि वो उसकी मदद करना चाहते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देख उन्हें यकीन हो गया कि दुनिया में कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। बस अपना काम मेहनत से करते जाओ।