डेस्टिनेशन वेडिंग की सोच रहे हैं तो पहले देख लें ये वीडियो, नजारा कर देगा आपको हैरान!

वर्तमान समय में हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देखता हैं। पहले तो घर में ही फेरे ले लिए जाते थे लेकिन आजकल लोग इसे फैंसी इवेंट की तरह मनाते हुए डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं। इसके लिए कई लोग समुद्र किनारे कोई जगह खोजते नजर आते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी डेस्टिनेशन वेडिंग का नजारा दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। इसमें एक कपल ने समुद्र के किनारे सात फेरे लेने का फैसला किया। लेकिन ये फैसला उनके मेहमानों को मंहगा पड़ गया। समुद्र से आई एक बड़ी सी लहर ने उनकी शादी पर पानी फेर दिया। इसे देखकर कई लोगों ने समुद्र किनारे कभी वेडिंग प्लान ना करने की कसम खाई। वहीं कुछ ने अपने ऐसे दोस्तों को टैग किया,जो ऐसा ही कुछ प्लान करने जा रहे थे।

सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कपल अमेरिका के मेनलैंड का रहने वाला है। दोनों ने अपनी शादी के लिए हवाई के कैलुए टाउन को चुना। शादी के बाद मेहमान रिसेप्शन का मजा समुद्र के किनारे ले रहे थे। तभी अचानक समुद्र में तेज लहरें उठने लगी। इसका वीडियो वहां शादी अटेंड कर रहे एक मेहमान ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। शादी के फंक्शन और समुद्र के बीच एक बड़ी सी दीवार थी। लेकिन लहरें इतनी ऊंची उठने लगी कि ऐसा लगा कि अब लहर दीवार के इस पार आ जाएगी।

इस शादी के फंक्शन पर थोड़ी ही देर में पानी फिर गया। समुद्र में एक बेहद बड़ी लहर उठी। उसने दीवार को क्रॉस कर दिया और पूरे वेन्यू पर पानी भर गया। लोकल रिपोर्टर मलिका डुडले ने बताया कि शादी में आए गेस्ट्स को इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो इसमें किसी को चोट नहीं लगी। हालांकि लहर के दीवार को पार कर वेन्यू की तरफ आता वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।