ज्यादा बोल रही थी लड़की..., लड़के ने ऐसे लिया बदला, वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मेट्रो का एक अनोखा रिश्ता है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब मेट्रो से जुड़ा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होता। कभी मेट्रो में झगड़े के वीडियो होते हैं, तो कभी कुछ अतरंगी हरकतें करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। मेट्रो में कोई गाना गाता है, तो कोई डांस करके रील बनाता है, और ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने भी ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे। इसी तरह का एक और वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?


अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक मेट्रो के गेट के पास एक लड़की खड़ी नजर आती है। उसके पीछे एक लड़का भी खड़ा होता है। मेट्रो किसी प्लेटफॉर्म पर रुकी हुई होती है, और उसके दरवाजे अभी बंद होने वाले होते हैं। जैसे ही दरवाजे बंद होने लगते हैं, लड़का लड़की को धक्का दे देता है और लड़की मेट्रो से बाहर गिर जाती है। लड़के ने यह सब इतनी चतुराई से किया कि लड़की को फिर से मेट्रो में घुसने का मौका नहीं मिल पाता और दरवाजे बंद हो जाते हैं। इसके बाद लड़का उसे बाय करने लगता है। मजेदार तरीके से बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपने अभी जो वीडियो देखा, वह इंस्टाग्राम पर delhi.connection नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा गया है, ओह ज्यादा बोल रही थी? खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कभी कुछ ऐसा मत करो जो दूसरों के परेशान करे। वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की- क्या होगा अगर गेट फिर से खुल जाए? इसके अलावा कई यूजर्स ने हंसी वाली इमोजी भी शेयर की है।