दिल्ली मेट्रो : लड़की के सामने लड़के ने खोल दी पैंट की जिप, फिर करने लगा...

दिल्ली मेट्रो में एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामना आया है। यलो लाइन मेट्रो में यह घटना बुधवार शाम 6 बजे हुई। लड़की ने बताया कि शाम को वह जॉब से घर लौट रही थी और मेट्रो के सातवें कोच के आखिर में लगी टू सीटर वाली सीट पर बैठी थी। सामने गेट के पास एक लड़का खड़ा था, जो चुपचाप लगातार उसकी तरफ देख रहा था। कुछ देर बाद वह लड़का पीछे मुड़ा और फिर लड़की के सामने पैंट की जिप खोल दी। लड़की को सेक्शुअली हैरेस करने लगा। आरोपी ने सामने की तरफ अपना बैग लटका लिया था, ताकि और किसी को उसकी यह हरकत नजर ना आए।

लड़की के मुताबिक, वह लड़का करीब एक मिनट तक वही हरकत करता रहा। लड़की मेट्रो के फ्लोर की तरफ देखने लगी। कुछ देर बाद लड़का मेट्रो के दरवाजे की तरफ मुड़कर खड़ा हो गया और फिर चुपचाप दूसरे कोच में चला गया। हालाकि, लड़के को ऐसा करते हुए लड़की ने अपने मोबाइल में फोटो खेंच ली। जिसके बाद लड़की ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। लड़की ने पुलिस पर आरोप भी लगाया है। लड़की ने कहा पहले पुलिस शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करती दिखी लेकिन महिला हेल्पलाइन पर कॉल की तो पुलिस ने तेजी दिखाई। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फोटो की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।