OMG !! इस गार्डन के पौधों को छूने से हो जाती है मौत

दुनिया काफी हैरतअंगेज और अजीब चीजों से भरी पड़ी हैं। दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसा ही कुछ है इन पेड़ों के साथ। आपने जहरीले जानवर के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन हम बात करने जा रहे हैं जहरीले पेड़-पौधों की। जी हाँ, पेड़-पौधों की कई प्रजातियां ऐसी हैं, जो जहरीली हैं। लोग इनसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां इन जहरीले पेड़-पौधों का गार्डन बना हुआ है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आज हम आपको नेचर के उन खतरनाक और जानलेवा पेड़-पौधों से भरे बगीचे के बारे में बता रहे हैं, जो पलक झपकते आपकी जान ले सकते हैं। इन सभी को इकट्ठा किया गया है, इंग्लैंड के एक गार्डन में। इतना ही नहीं, इस गार्डेन में रहने वाले कीड़े-मकौड़े भी जहरीले हैं।

जहरीले पेड़ पौधों से भरे इस गार्डन का नाम ‘Alnwick Poison Garden’ है और ये इंग्लैंड के नॉथमबेरलैंड में मौजूद है। नॉथमबेरलैंड की रानी ने इसे साल 1750 में बनवाया था। वो इस गार्डन को यादगार और सबसे अलग बनाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने इसे जहरीला गार्डन बनाने का फैसला किया। ऐसा करने के पीछे रानी का एक ही मकसद था कि लोगों को इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि अगर पेड़-पौधों को औषधि के रूप में प्रयोग कर सकते हैं, तो वहीं किसी की जान लेने में भी पेड़-पौधों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये जान ले भी सकते है।