इंडोनेशिया में मरी मिली व्हेल, पेट से निकले प्लास्टिक बैग, बोतलें, सैंडल और प्लास्टिक के 115 कप

प्रदूषण समुद्री जीवों के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है इसकी एक ताजा मामला बानगी इंडोनेशिया में देखने को मिला, जहा समुद्र में एक मृत व्हेल के पेट से ढेरों प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक की बोतलें, सैंडल, प्लास्टिक के 115 कप के साथ एक बोरी मिली है जिसमें 1 हजार से अधिक तार हैं। समुद्री जाति संरक्षण समन्वयक ने सीएनन को बताया, 'हालांकि हम व्हेल की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं लगा सके, लेकिन हम जो तथ्य देखते हैं वे वास्तव में भयानक हैं।' बता दें कि इस साल जून महीने में थाईलैंड में भी एक मृत व्हेल मिली थी, जिसके पेट से करीब 17 पाउंड प्लास्टिक मिला था। शव परीक्षण के दौरान पशु चिकित्सकों को व्हेल के पेट से 80 से अधिक प्लास्टिक बैग मिले थे। 'ओशियन कनजरवेंसी एंड द मैकिंसी सेंटर फॉर बिजनेस एंड इनावायरमेंट' की 2015 की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर के समुद्रों में पहुंचने वाले कुल प्लास्टिक का 50 प्रतिशत चीन, इंडोनेशिया, फिलिपींस, थाइलैंड और वियतनाम से आता है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि अगर ये पांच देश समुद्र में पहुंचने वाले प्लास्टिक की संख्या में 65% की कमी करते हैं तो दुनियाभर के समुद्रों में 45% प्साटिक कम पहुंचेगा।

वहीं ब्रिटेन सरकार के एक हलिया सर्वे में कहा गया है कि अगर महासागरों में पहुंचने वाले प्लास्टिक की संख्या पर रोक नहीं लगाई जाता है तो एक दशक में यह बढ़कर तीन गुना हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो इससे समुद्री जीवों के जीवन पर खतरा बढ़ सकता है।

मिली जिसके पेट में 17 पाउंड (करीब 6 किलोग्राम) प्लास्टिक था। व्हेल को वाकटोबी नेशनल पार्क के कापोटा द्वीप में पाया गया।