कपल ने बनाया अपने कुत्ते का जन्मदिन जिसके लिए आर्डर किया 3 लाख का केक

कई लोग जानवरों को बहुत पसंद करते हैं और घर में पालतू जानवर भी रखते हैं. अपने पालतू जानवरों के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं ब्रिटेन से जहां नॉटिंघम के रहने वाले एक कपल ने अपने कुत्ते के लिए 3 लाख का केक आर्डर किया जिसने सभी के होश उड़ा दिए। केक का आर्डर मिलने वाली बेकरी वालों तक के होश उड़ गए। अब इस खबर की चर्चा हर तरफ हो रही है। दोनों ने बर्थडे के हर खूबसूरत लम्हें को यादगार बनाने के लिए बकायदा एक वीडियोग्राफिर को भी बुलाया था।

जी दरअसल, इस कपल ने अपने पालतू डॉग के जन्मदिन पर तकरीबन 3 लाख रूपए की तगड़ी रकम खर्च कर दी। सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस कपल ने काम किया, उनका नाम Lauren Blake और Kieran है। इस कपल ने 9 साल के डॉग Dave का बर्थडे मनाने के लिए 3 लाख का केक मंगाया। कपल ने बर्थडे में कई लोगों को बुलाया और बर्थडे का जश्न देखकर लोगों के होश उड़ गए। आप सभी को बता दें कि ये ब्रिटिश कपल पिछले साल लॉकडाउन की वजह से बर्थडे नहीं मन पाया था, ऐसे में कपल इस बार डॉग के जन्मदिन की शानदार पार्टी रखी। Lauren Blake और Kieran ने अपने पालतू डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए शिप थीम पर पार्टी रखी थी।

इस खास मौके पर कई और डॉग्स भी बुलाए गए थे और बुलाये गए लोगों के लिए एक पूल पार्टी का भी आयोजन किया गया था। वहीं डॉग के लिए Lauren Blake और Kieran ने जो केक ऑर्डर किया, उसे बनाने में 80 अंडे, 2.5 किलो मक्खन, 2.5 किलो चीनी, 2.5 किलो आटा, 3 किलो बटरक्रीम और 5 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल हुआ।