इस लड़के को डेट करना चाहती हैं कई लडकियां, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

आज के समय में युवा वर्ग अपने मनपसंद पार्टनर के साथ डेट पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन यह उनपर निर्भर करता है कि उनका यह रिश्ता कितने समय तक चलता हैं। लेकिन आज हम आपको के ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर दिन एक नै लड़की के साथ डेट पर जाना चाहता हैं और लडकियां भी इस लड़के के साथ डेट पर जाने के लिए पागल हुए जा रही हैं।

चेन्नई के रहने वाले सुंदर रामू ने अपना टारगेट सेट किया हुआ है कि वह साल में 365 लड़कियों को डेट करेगा। यानी हर रोज़ वह एक नई लड़की को डेट करेगा। हम आपको बता दें सुदर रामू पेशे से एक फोटोग्राफर और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने हर साल 365 लड़कियों को डेट करने का टारगेट सेट किया हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक वह 225 लड़कियों के साथ डेट पर जा चुके हैं।

आपने अक्सर देखा होगा कि डेट पर ज़्यादातर लड़के खाने का बिल पे करते हैं। लेकिन इस डेट में ऐसा कुछ नहीं होता। यहां पर सुंदर नहीं बल्कि उनके साथ डेट पर जाने वाली सभी लड़कियां खाने का बिल भरती हैं और यह बात उनकी शर्त में शामिल है।

दरअसल, पूरे महीने डेट पर खर्च का जो बिल होता है सुंदर उतने पैसों को एक NGO में डोनेट कर देते हैं। डेट पर जाने के लिए सुंदर ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। महिलाओं द्वारा बिल भरना भी उनकी शर्तों में शामिल है।