सोते हुए शख्स के पास अचानक पहुंचे तीन खतरनाक चीते, फिर जो हुआ.. देखें वीडियो

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने एक शख्स का वीडियो शेयर किया है, जो आराम से सो रहा है और उसके आस पास चीते भी आराम फरमा रहे है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सो रहा है तभी उसके पास चीतों का एक समूह पहुँचता है। फिर शख्स उन्हें खूब प्यार करता है और चीते भी आराम से उसके साथ सो जाते हैं। ये वीडियो इंसान और जानवरों के बीच असीम प्यार का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सुनील ग्रोवर का करियर

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्टर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' में नजर आए। साथ ही वो अमेजन प्राइम वीडियो के कॉमेडी शो 'एलओएल-हंसे तो फंसे' में भी नजर आ रहे हैं। वैसे भी सुनील ग्रोवर सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक शानदार एक्टर भी हैं। हाल ही में 'तांडव' वेब सीरीज में इस बात की झलक भी देखी गई। 'तांडव' वेब सीरीज में सुनील ग्रोवर के अलावा सैफ अली खान, गौहर खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।