धरती की रहस्यमयी जगह जहां सांस लेना भी हैं जानलेवा, जानें इसके बारे में

यह दुनिया कई रहस्यों से भरी हैं जिन्हें दुनिया के कई वैज्ञानिक सुलझाने में नाकाम रहे हैं। इन रहस्यों में से एक अनोखी जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहां सांस लेना भी जानलेवा हैं। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया में मौजूद विट्टेनुम जगह की। यह जगह पूरी तरह अब वीरान हो गई है और इस शहर को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। प्रशासन ने 31 अगस्त को इस खतरनाक जगह को खाली करा दिया गया। इस जगह को माइनिंग टाउन कहा जाता है। इसकी वजह से लोगों के लिए यहां सांस लेना मुश्किल है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस जगह की हवा बेहद जहलीरी हो चुकी है। जानकारों का कहना था कि यहां पर सांस लेने से किसी की जान भी जा सकती थी जिसकी वजह से इस शहर से सभी को बाहर निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि इस शहर को अब मैप से भी हटाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के विट्टेनुम क्लोजर एक्ट के तहत इस शहर को लोगों को खाली करने की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन ने लोगों से कहा था कि लोग शहर को खुद खाली कर दें, नहीं तो उनको जबरदस्ती शहर से हटाया जाएगा। इस शहर में साल 1943 से लोग आकर रहने लगे हैं।

माइनिंग एरिया के कारण यहां पर जहरीली गैसें निकलती थी। जहरीली गैसों की वजह से धीरे-धीरे कई लोगों की मौत होने लगी। साल 1966 में लॉस और स्वास्थ परेशानियों की वजह से विट्टेनुम माइन को बंद करा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की मौत होने की वजह से इस शहर को खाली करा दिया गया। बताया जाता है कि यह पर रहने वाला करीब दो हजार लोगों की मौत हो गई है। एक स्टडी के अनुसार, इस माइन में करने वाले हर कर्मचारी की जान चुकी है। अब बीते 31 अगस्त को इस शहर को पूरी तरह बंद करा दिया गया।