सोशल मीडिया पर इस बच्चे के वीडियो ने मचाया कहर, जिस किसी ने देखा रह गया हैरान

सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौनसा वीडियो वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। आए दिन कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें से कुछ बच्चों के भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर कहर मचा रहा हैं जिसमें एक बच्चे का अंदाज सभी को पसंद आ रहा हैं और जिस किसी ने भी इसे देखा वह हैरान रह गया। इस वीडियो एक छोटा बच्चा 'बाला-बाला' गाने पर बैठे-बैठे खिसक रहा है। ऐसा लगता है कि उसके अंदर टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह एक पल के लिए दंग रह गया।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इतना छोटा सा बच्चा कैसे ऐसा कमाल कर सकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। लाखों लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। जबकि, तकरीबन चार लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखने के बाद कोई बच्चे को क्यूट बता रहा है, तो किसी का कहना है कि तू तो बाला का भी बाप है। बच्चे का अंदाज देखकर आपको क्या लग रहा है कमेंट कर बता सकते हैं।