आखिर कैसे रातोंरात सुपर मॉडल बन गया यह दिहाड़ी मजदूर, लुक कर देगा आपको भी हैरान!

किस्मत को बदलते हुए देर नहीं लगती हैं यह रातोंरात अपना असर दिखाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक शख्स के साथ जो एक दिहाड़ी मजदूर था लेकिन रातोंरात सुपर मॉडल बन गया। इस शख्स का लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका हैं। जानकर काफी हैरानी होती है कि जिस इंसान ने कभी शरीर पर लुंगी और शर्ट के सिवा कुछ नहीं पहना, आज वो बाकायदा कॉरपोरेट सूट-बूट में नजर आता है। हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया स्टार बन चुके मम्मिका हैं। कभी बामुश्किल पैसे कमाने वाले मम्मिका के पास मॉडलिंग के अब ढेरों ऑफर आ रहे हैं। अब मम्मिका का अपना एक इंस्टाग्राम पेज भी है जिसपर वो अपनी फोटो और वीडियो समय-समय पर डालते रहते हैं। मम्मिका अब अपने इलाके में एक सेलिब्रिटी के तौर पर जाने जाते हैं और वो अपनी इस कामयाबी से खुश भी हैं। उसका ये मेकओवर एक फोटोग्राफर ने किया है जिनकी खींची गई तस्वीरों से ये मजदूर पूरी दुनिया में छा गया है।

दरअसल कोझीकोडी के वेन्नकड इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय मम्मिका नाम के मजदूर की किस्मत पलट गई है। कल तक एक दिहाड़ी मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण वाले मम्मिका अब एक मॉडल बन चुके हैं। मम्मिका ने इससे पहले सामान्य से कपड़ों के अलावा कभी महंगे और स्टाइलिश कपड़े नहीं पहने थे। मम्मिका ने अपने जीवन में कभी स्मार्टफोन नहीं चलाया और आज वो आईफोन चला रहे हैं। इस फोटोशूट से मम्मिका के रहन-सहन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उनको इस बदले रूप में उनके पड़ोसी भी नहीं पहचान पाए।

मम्मिका के इस नए लुक को देखकर इलाके में लोग उन्हें किसी सेलिब्रिटी की तरह से ट्रीट कर रहे हैं। दरअसल, शरीक वयालिल जो पेशे से एक फोटोग्राफर हैं उन्हें मम्मिका में एक मॉडल दिखाई दिया। इसके बाद उन्हें एक मॉडल की तरह और नए-नए ड्रेस पहनाकर उनका फोटोशूट किया गया। इन तस्वीरों को शरीक ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मम्मिका की तस्वीरों को देखने के बाद लोग उनकी तुलना विनायकन से करने लगे। मम्मिका का मेकअप मजनास नाम के मेकअप आर्टिस्ट ने किया है। इसके बाद शरीक ने कुछ पोज के साथ उनकी तस्वीरों को खींचा।