Women's Day Special- विज्ञान की दुनिया में इस महिला ने कर दिखाया चमत्कार, एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म

एक साथ दो या फिर तीन बच्चे होतें तो आपने देखा और सुना होगा लेकिन अगर हम कहे कि क्या आपने एक साथ पांच बच्चे होतें देखे है तो आप सोच में पड़ जायेंगे की ऐसा हो नहीं सकता लेकिन ऐसा हुआ है एलेक्जेंड्रा नामक एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म देकर देश और दुनिया के सभी डॉक्टर्स को चुनौती दे दी थी। दरअसल, यह दुनिया का पहला ऐसा मामला था लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की यह खबर तो पुरानी हो गई है, जी हाँ वैसे तो इन बात को सैल सालों गुजर चुके हैं। दरअसल, आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं ये बच्चे अब कैसे हैं और क्या कर रहे हैं।

चलिए पहले हम बताना चाहेंगे कि आखिर पूरा मामला क्या है। किनोवा परिवार बड़ी खुशी से चेक गणराज्य के मिलोविस शहर में रह रहा था। परिवार में एक नन्हा मेहमान आने वाला था इसलिए खुशनुमा माहौल था।

पति-पत्नी दोनों इस बात से खुश थे, लेकिन जब डॉक्टर्स ने एलेक्जेंड्रा किनोवा के गर्भ की जांच की तो वह दंग रह गए। एलेक्जेंड्रा किनोवा के गर्भ में एक दो नहीं बल्कि 5 बच्चे पल रहे थे। यह विज्ञान की दुनिया में एक चमत्कार जैसा था।

जानकारी के लिए बता दें कि एलेक्जेंड्रा किनोवा और उनके पति, एंटोनिन किनोवा का इन 5 बच्चों के जन्म से पहले एक बेटा था। इसके बावजूद वह अपने परिवार में एक बेटी की चाहत रखते थे। उस वक्त एलेक्जेंड्रा की उम्र 23 वर्ष थी।

डॉक्टर ने एलेक्जेंड्रा किनोवा की जांच के बाद से हैरानी में पड़ गए थे कि गर्भ में एकसाथ 5 बच्चों का यह पहला मामला होगा। जी हां उस समय दुनिया के इतिहास में यह एक अद्भुत घटना थी।

डॉक्टर ने कांपते हाथों से अल्ट्रसाउन्ड को कई बार देखा होगा क्योंकि उनके लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा था। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर ने पहले कहा कि महिला को जुड़वा बच्चों पैदा होंगे, लेकिन फिर कुछ क्षण पश्चात उन्होंने फिर कहा कि एलेक्जेंड्रा दो नहीं बल्कि तीन बच्चों को जन्म देंगी। इसके बाद संख्या बढ़ती गई और पांच पर रुकी।

डॉक्टर की चार बच्चों वाली घोषणा के बाद सभी को ज्यादा हैरानी उस वक्त हुई जब एलेक्जेंड्रा ने पांच बच्चों को जन्म दिया। ज्ञात हो एलेक्जेंड्रा ने सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए चार लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया।

बता दें इन पांचों बच्चों का नाम एलेक्स, डैनियल, मार्टीन, माइकल, और टेरीज़्का है। जो अब बड़े हो चुके हैं और स्कूल जाने लगे हैं।