35000 महिलाओं से थे इस देश के पूर्व राष्ट्रपति के संबंध, की गई थी 600 बार हत्या की कोशिश

इतिहास में ऐसे कई शख्स हुए हैं जिनके बारे में एक बार जान लेना ही काफी होता हैं क्योंकि उसके बाद उन्हें भूल पाना नामुमकिन हो जाता हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि एक देश के पूर्व राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। हम बात कर रहे हैं कैरेबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है क्यूबा, जिसके पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो की। इनकी बनी डॉक्युमेंट्री में यह खुलास हुआ था कि वो रोजाना दिन में करीब दो महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे। यह सिलसिला करीब चार दशकों से भी ज्यादा समय तक चला था। 82 साल की उम्र तक उन्होंने 35000 महिलाओं से संबंध बनाए थे।

साल 1959 में क्रांति के जरिए अमेरिकी पिट्ठू फुल्गेंकियो बतिस्ता की तानाशाही को उखाड़ फेंक कर वो सत्ता में आए थे। उन्हें कम्युनिस्ट क्यूबा का जनक माना जाता था। 25 नवंबर, 2016 को 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। फिदेल कास्त्रो ब्रिटेन की महारानी और थाईलैंड के राजा के बाद दुनिया के तीसरे ऐसे राष्ट्राध्यक्ष थे, जिसने सबसे लंबे समय तक राज किया। वर्ष 1959 से 1976 तक वे क्यूबा के प्रधानमंत्री और वर्ष 1976 से 2008 तक राष्ट्रपति रहे थे।

फिदेल कास्त्रो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ये रिकॉर्ड उन्होंने भाषण देकर बनाया था। 29 सितंबर, 1960 को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में 4 घंटे 29 मिनट का भाषण दिया था। उनका 7 घंटे 10 मिनट का सबसे लंबा भाषण क्यूबा में वर्ष 1986 में रिकॉर्ड किया गया था। ये भाषण उन्होंने हवाना में कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के कार्यक्रम में दिया था। कास्त्रो की गाय के नाम भी एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा के नाम सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड है। इस गाय ने एक दिन में 110 लीटर दूध देकर कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा के नाम सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड है। इस गाय ने एक दिन में 110 लीटर दूध देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

कास्त्रो का दावा था कि 600 से ज्यादा बार उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। इसके लिए उन्होंने मुख्य रूप से अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया था। उनका दावा था कि उनकी हत्या के लिए जहरीली दवाओं, जहरीली सिगार, विस्फोटक और जहरीले पाउडर से लेकर तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल किया गया था।