पानी में तैरते समय में महिला के कान में घुसा केकड़ा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

पुर्तो रिको (Puerto Rico) के सैन जुआन (San Juan) में स्नॉर्कलिंग कर रही महिला की जान पर बन गई जब उनके कान में एक छोटा सा केकड़ा घुस गया। जिसके बाद एक शख्स ने बड़ी मुश्किल से उसे कान से बाहर निकाला। महिला के कान से केकड़े को निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को 'टिकटॉक' यूजर @wesdaisy ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स महिला का कान पड़कर चिमटी की मदद से उसमें घुसे छोटे से केकड़े को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। चंद सेकंड्स की मशक्कत के बाद शख्स केकड़े को महिला के कान से बाहर निकालने में कामयाब रहता है। हालांकि, केकड़ा चिमटी से छुटता है, और जमीन पर जा गिरता है। फिर वो वहां से भाग जाता है।

इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और कमेंट कर यह पूछ रहे है कि आखिर महिला के कान में केकड़ा कैसे घुस गया। पॉपुलर वायरल सॉन्ग 'ओह नो ओह नो ओ नो नो नो' का यूज करते हुए महिला ने टिकटॉक पर शेयर किया है। ऑरिजनल वीडियो को 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, यह क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।