घर में घुसा पानी तो पति-पत्नी लगाने लगे उसमें डुबकी, तस्वीरें वायरल

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ का कहर लगातार जारी है। गंगा और यमुना नदियों के उफनाने से जहां हजारों परिवार बेघर हो गए हैं तो वहीं खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी के सैलाब में प्रयागराज के घरों में तबाही मची हुई है। जहां एक तरफ बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है वही एक कपल इससे घबराने की जगह इसका आनंद ले रहा है।

दरहसल, एक दम्पती के घर में बाढ़ का पानी घुस गया। इस दौरान कपल ने इससे घबराने की जगह इसमें आनन्द का रास्ता ढूंढ ल‍िया।

पत‍ि के सामने पत्नी ने हाथों से सीढ़ी पकड़ी और फ‍िर पैर मार कर तैरने की प्रैक्ट‍िस करने लगीं।

वही दोनों मिलकर मजे से पानी में डुबकी लगाने लगे। दोनों को देख कर ऐसा लग रहा है मानों ये गंगा-यमुना के संगम में स्नान कर रहे हों।