ऐसे देश जहां महिलाओं की आबादी पुरुषों से ज्यादा

देश-दुनिया में लिंगानुपात से लगभग सभी देश परेशान हैं, जिसमें महिलाओं की आबादी पुरुषों की तुलना में कम होती हैं। जिसकी वजह होती हैं लोगों की रुढ़िवादी सोच और लोगों का जागरूक ना होना। भारत तो इस समस्या से बहुत परेशान हैं। जिसके चलते देश में बेटी बचाओ की मूहीम से लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही हैं। लेकिन इसी के विपरीत दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां पर महिलाओं की आबादी पुरुषों से ज्यादा हैं। सुनने में अचंभा लगता है लेकिन यह बिलकुल सच हैं। आज हाम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां महिलाओं की आबादी पुरुषों से ज्यादा हैं

* रूस :

रूस का नाम शक्तिशाली देशों में लिया जाता है। इस देश की जनसंख्या में औरतों का आबादी पुरूषों से ज्यादा है। यहां पर 53.50% आबादी महिलाओं की है।

* अरुबा :

अरूबा एक ऐसा देश है जहाँ आधे से ज्यादा आबादी महिलाओं की है। इस देश में 52.50% जनसँख्या महिलाओं की है।

* हांग कांग :

हांग कांग भी औरतों की आबादी में किसी से कम नहीं है। यहां पर पुरूषों के मुकाबले औरतों की आबादी 53.10% है।

* पुर्तगाल :

पुर्तगाल में भी जनसँख्या के मामले में महिलाओं का वर्चस्व है। इस देश में भी आधी से ज्यादा आबादी महिलाओं की है। यहाँ 52.70% महिलाऐं हैं।

* एस्टोनिया :

यह बहुत खूबसूरत देश है और यहां की आबादी में भी औरतों की जनसंख्या पुरूषों के मुकाबले ज्यादा है।

* अल सल्वाडोर :

अल सल्वाडोर की बात करें तो ये देश भी महिलाओं की आबादी के मामले में काफी आगे है इस देश में भी कुल आबादी की 53.10% आबादी महिलाओं की है।

* बेलारूस :

यूँ तो बेलारूस एक खूबसूरत जगह है लेकिन इससे भी खूबसूरत बात ये है की यहाँ लिंग अनुपात के मामले में महिलाओं का वर्चस्व है। यहाँ कुल आबादी की करीब 53.50% जनसँख्या महिलाओं की है।

* आर्मेनिया :

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक जनसँख्या के मामले में आर्मेनिया 5वे स्थान पर आता है। आर्मेनिया में 53.60% आबादी महिलाओं की है।

* यूक्रेन :

यूक्रेन भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं की अधिक संख्या के मामले में पीछे नहीं है ये देश इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है। यहाँ कुल आबादी की करीब 53.70% जनसँख्या महिलाओं की है।

* कुरासाओ :

कुरासाओ का नाम आपने भले ही नहीं सुना हो लेकिन ये पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक संख्या के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर का देश है यहाँ कुल आबादी की करीब 53.90% संख्या महिलाओं की है।

* लिथुआनिया :

लिथुआनिया पुरुषों के मुकाबले अधिक महिलाओं के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। यहाँ कुल आबादी की करीब 54% जनसँख्या महिलाओं की ही है।

* लातविया :

लातविया दुनिया का ऐसा देश है जहाँ पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में सबसे ज्यादा महिलाओं की जनसँख्या है। यह देश इस मामले में दुनिया भर में पहले स्थान पर आता है जहाँ कुल जनसँख्या की 54.10% आबादी महिलाओं की है।