आखिर कैसे शख्स की तोंद ने बचाई युवक की जान, घटना कर देगी हैरान

आज के समय में बड़ी आबादी मोटापे और तोंद से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं क्योंकि ये बीमारियों का कारण बनते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शख्स की तोंद ने उसकी जान बचाई। हम बात कर रहे हैं मध्य चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग शहर की घटना की। यहाँ 28 साल के लिउ का वजन करीब 500 पाउंड है। जी दरअसल उनकी एक बड़ी सी तोंद है और उनके घर में एक कुआं है।

हुआ यूँ कि उनके घर में जो कुआं है वह भारतीय कुओं की तरह चौड़े मुहाने वाले नहीं था और इसे लकड़ी के फट्टे से ढका गया था। वहीं लिउ उस पर चढ़ गए और उनके वजन के कारण वह टूट गया और लिउ उसमें अटक गए। इस बीच सबसे अच्छी बात यह रही कि, तोंद के कारण वह बीच में फंस गए, वरना वह सीधे कुएं में गिर जाते। वैसे अब उन्हें निकाला जा चुका है। इस बारे में ‘लुओयांग अग्निशमन सेवा’ ने कहा कि 'युवक पूरी तरह से स्वस्थ्य है।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'वह केवल इसलिए बच गया क्योंकि कुएं के गड्ढे के लिए वह ‘बहुत मोटा’ था।' इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि वो मानसिक बीमारी से पीड़ित है इसलिए मुमकिन है कि वह कुएं के लकड़ी के कवर पर कूद गया हो। अब इस समय सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।