शख्स की नाक में उग गया था दांत, 30 मिनट की सर्जरी के बाद डॉक्टर ने निकाला

चीन में एक शख्स के नाक में दांत विकसित होने का मामला सामने आया है। 30 साल के झांग बिन्सेंग नाक बंद होने की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने एक्सरे करने के बाद बताया कि उसके नथूने में एक सेंटीमीटर का दांत विकसित हो गया है। यह 20 साल से नथूने में है। झांग बिन्सेंग पिछले 3 महीनों से रात में सांस लेने की परेशानी से जूझ रहे थे। उनकी सूंघने की क्षमता भी कम हो रही थी।

दरअसल, 10 साल की उम्र में गिरने से झांग का दांत टूटकर नथूने में चला गया था। वहीं, उसने अपनी जड़ें विकसित कर ली थी। लंबे अंतराल से बढ़ रहा दांत कैविटी का कारण बन गया। डॉक्टर ने 30 मिनट की सर्जरी के बाद दांत को निकाल दिया है। डॉक्टर गुओ लॉन्मेई का कहना है कि जब नाक में दांत गया, तब नाक उसे निकाल नहीं सकी। जैसा वह अंदर आई किसी चीज निकाल देती है।

इसी तरह का एक और मामला दक्षिण-पूर्वी शहर गुआंगझाऊ से सामने आया है। यहां 36 साल के व्यक्ति के दिमाग में 12 सेंटीमीटर का कृमि (टेपवर्म) पाया गया था। कृमि उसके दिमाग के हिस्से को 15 साल से नुकसान पहुंचा रहा था। व्यक्ति को घोंघे खाने की लत की वजह से कृमि का इंफेक्शन हुआ था।