चीन का यह गांव हैं श्रापित जहां के लोगों की लंबाई नहीं हैं 3 फीट से ज्यादा

दुनिया में हर जगह का अपना एक अलग इतिहास हैं जिनमें कई जगहें ऐसी हैं जिनसे बेहद अनोखी और विचित्र जानकारी जुड़ी हुई हैं। कई जगहें ऐसी हैं जिनसे जुड़े कुछ राज अभी भी जहन में सवाल बनकर खड़े होते हैं। ऐसी ही एक जगह हैं चीन के शिचुआन प्रांत का एक अनोखा गांव जिसे श्रापित माना जाता हैं और यहां के लोगों की लंबाई 3 फीट से ज्यादा नहीं बढ़ पाती हैं। हम बात कर रहे हैं चीन के शिचुआन के यांग्सी गांव की जिसका रहस्य आजतक नहीं सुलझ पाया है। इस गांव की अधिकांश जनसंख्या बौनी है। यानी इनकी लंबाई नहीं बढ़ती। इस गांव में रहने वाले ज्यादातर लोगों की हाइट दो से तीन फ़ीट तक बढ़ती है। जानकारी के मुताबिक़, गांव की 50 फीसदी जनसंख्या बौनी है।

कहा जाता है कि इस गांव में पैदा हुए अच्छे तो ठीक होते हैं। ये पांच से सात साल तक नॉर्मल बढ़ते हैं। लेकिन इस उम्र के बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो जाती है। इसके बाद ज्यादा से ज्यादा उनकी लंबाई 3 फ़ीट 10 इंच तक बढ़ती है। लंबाई में लगे ब्रेक का कारण कई लोगों को समझ नहीं आता। ज्यादातर लोग इसे श्राप मानते हैं। उनका कहना है कि यांग्सी गांव श्रापित है। इस कारण उनकी लंबाई नहीं बढ़ती है।

आसपास के लोग भी इसे बुरी शक्ति का प्रकोप बताते हैं। वैज्ञानिकों ने भी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की। इस दौरान ये निष्कर्ष निकला कि गांव की मिट्टी में पारा यानी मर्क्युरी काफी मात्रा में मौजूद है। इसकी वजह से ही यहां के लोगों की लंबाई नहीं बढ़ती। वहीं कुछ का ये भी मानना है कि जापान द्वारा चीन की तरफ छोड़ी गई जहरीली गैस के असर के कारण इस गांव में बौनापन फ़ैल गया है। हालांकि, आजतक कोई इस रहस्य का सटीक जवाब नहीं दे पाया है।