इतनी गर्मी कि कार के बोनट पर पकाया जा रहा है खाना, देखे तस्वीरे

चीन के बिनजोऊ शहर में इन दिनों गर्मी का कहर टूट कर बरस रहा है। 40 डिग्री की गर्मी ने वहां रह रहे लोगों को परेशान कर रखा है। इस दौरान कुछ ऐसी तस्वीरे वायरल हो रही है जिनसे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वहां कितनी गर्मी पड़ रही है।

People's Daily, China ने ट्विटर के जरिए कुछ तस्वीरे शेयर करी है जिसमे लोग कार के बोनट में मछली पका रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। चीन में एक महिला को कार के बोनट पर फिश कुक करते देखा गया। जिसने भी इस तस्वीर को देखा तो वो हैरान हो गया।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला 40 डिग्री गर्मी में छतरी लेकर खड़ी है और कार के बोनट में मछली पका रही है। दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं कि वो कैसे मछली को सेक रही हैं। महिला का ये आइडिया लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लड़की चॉपस्टिक के सहारे मछली को पका रही हैं।