आखिर क्यों पति ही बिगाड़ रहे है अपनी पत्नी का चेहरा, वजह जानकर सुन्न रह जाएँगे

हर पुरुष चाहता है कि उसको गुणकारी और खूबसूरत पत्नी मिले और इसके लिए वह कई मिन्नतें करता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पति के द्वारा उनकी पत्नियों का चेहरा खराब कर दिया जाता हैं और उन्हें बदसूरत बनाया जाता हैं। आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप सुन्न रह जाएँगे। तो आइये जानते है इसके बारे में।

म्यांमार में रहने वाली चिन और मुन ट्राइब ऐसी है जहां पुरुष अपनी पत्नियों को कुरूप बनाकर रखते हैं। इस जनजाति के पुरुष अपनी पत्नियों के चेहरे पर भद्दे टैटू बनवाकर रखते हैं। ये टैटू सूअर और गाय की चर्बी के बने होते हैं जिससे उनसे घृणा और बढ़ जाती है। साथ ही ये टैटू किसी रंग से नहीं बल्कि जंगली पौधों से बनाए जाते हैं। इनसे संक्रमण का खतरा भी रहता है।

इन जातियों में आखिर ये परंपरा क्यों चली आ रही हैं इसके पीछे असुरक्षा को कारण माना गया है। म्यांमार में बरसों पहले राजशाही थी और निर्दयी राजा अपने क्षेत्र की सुंदर महिलाओं पर गंदी नजर रखते थे। शारीरिक शोषण के अलावा उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में रखा जाता था। इस समस्या से निपटने के लिए जनजाति के लोगों ने अपनी महिलाओं का सौंदर्य ही बिगाडऩा शुरू कर दिया।