KFC के बाहर मस्ती से टहल रहे थे चिकन, एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

KFC का चिकन पूरी दुनिया में मशहूर है। कोरोना काल में लोगों ने KFC का चिकन खाने के लिए चालान तक भी कटवाए थे। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ चिकन, KFC के आउटलेट के बाहर मस्ती से टहलते हुए दिख रहे हैं। वो बड़े प्यार से वहां टहल रहे हैं, एक बेफिक्री उनमें देखी जा सकती है। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि सामने KFC है जहां चिकन पकता है और लोग चटकारे मारकर उसे खाते हैं।

इस वीडियो ट्विटर पर @TheFigen ने शेयर किया है। 15 सेकंड के इस वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा, 'वापस आओ, वापस आओ, ये एक जाल है।' वीडियो में बड़े आराम से दो-तीन चिकन KFC के बाहर पार्क में चलते हुए दिख रहे हैं। इसी बात पर लोगों को पसंद आ रहा है।

आपको हैरत इस बात की होगी कि इस छोटे से वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। लोगों को बड़ी हंसी आ रही है। उन्होंने कमेंट भी किए। यूजर इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'KFC की ओर बढ़ते चिकन एक तरह से सुसाइड मिशन की ओर बढ़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भई अब ये वापस नहीं आएंगे'। एक यूजर लिखते हैं कि अगर इंडिया में यह सीन होता तो अब तक इन चिकन 65 बन चुका होता।