'गजनी' के आमिर की याद दिलाता है ये शख्स, इसकी बीमारी के बारे में जानकर दंग रह जाएँगे

'गजनी' शब्द सुनते ही आमिर खान की फिल्म याद आ जाती हैं। इस फिल्म में उनका निभाया हुआ वह किरदार जीवंत हो उठता हैं और दिमाग में उस फिल्म की कहानी घूमने लगती हैं। हाँलाकि यह सब फ़िल्मी था कि कोई इंसान सिर्फ 15 मिनट तक ही चीजों को याद रख सकता हैं, और फिर वापस भूल जाता हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी ऐसा होता हैं। असल जींदगी में भी एक ऐसा गजनी मिला हैं, बस फर्क यह है कि 15 मिनट की जगह इसे 5 मिनट पहले की चीज भी याद नहीं रहती। यह इंसान ताइवान के शिंचु प्रांत का रहने वाला है, जिसका नाम है चेन होंग्जी।

25 वर्षीय चेन होंग्जी भी एक बीमारी के चलते शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस यानी कि बहुत जल्दी भूल जाते हैं। तो फ़िल्मी दुनिया भी कहीं ना कहीं असल जिंदगी से ही आती हैं। तो आइये जानते हैं इस नए गजनी के बारे में।

चेन होंग्जी को इतना तक याद नहीं रहता है कि 5 मिनट पहले उसकी जिंदगी में क्या हुआ था, वह कहां थे और अब उन्हें क्या करना है। जिससे चेन होंग्जी अपनी इस समस्या से काफी परेशान हैं। सबसे खास बात तो यह है कि एक बड़ी संख्या में लोग उन्हें गजनी नाम से बुलाते हैं। वह एक वाहन दुघर्टना का शिकार हो गए थे। जिसमें उन्हें सिर पर काफी चोट आई थी। उस समय से उन्हें कुछ भी न याद रहने की बीमारी हो गई है। काफी इलाज के बाद जब उन्हें फायदा नहीं हुआ तो इसके बाद वे वह एक डायरी में सब कुछ लिखने लगे।

चेंग अपनी 60 वर्षीय मां के साथ रहते हैं और हर सुबह उनकी वह उन्हें समझाती हैं कि उनकी उम्र अब 17 साल की नहीं रही। वह रोजाना उन्हें नए सिरे से सारी कहानी समझाने का प्रयास करती हैं। उनके पिता पहले ही दुनिया से रुखसत हो गए हैं। बातों को याद रखने के लिए वे अपने पास एक नोटबुक (डायरी) रखते हैं और इस पर तमाम चीजों, घटनाओं और व्यक्तियों का ब्यौरा नोट करते हैं। अब आप ऐसे शख्स को होने वाली दिक्कतों और परेशानियों के बारे में एक बार सोचिए।

इस शख्स के लिए पढ़ाई-लिखाई करना कितना मुश्किल है। उसे अपनी ही लिखावट को फिर से समझने के लिए फोनेटिक स्क्रिप्ट की जरूरत पड़ती है। वह खुद से मिलने वाले लोगों का चेहरा और नाम तक याद नहीं रख पाता। चेन इस सबके बावजूद डट कर खड़े हैं। तमाम दिक्कतों के बावजूद वे जिंदगी से जद्दोजहद कर रहे हैं।