यहाँ इंसानों को नहीं बल्कि बिल्लियों को मिल रही सरकारी नौकरी, जानिए ऐसा क्यों

वर्तमान समय में हर देश के सामने सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी। आज के युवावर्ग को काम नहीं मिल पा रहा हैं, खासतौर पर सरकारी नौकरी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां इंसान बेरोजगार फिर रहा हैं, वहाँ बिल्लियों को सरकारी नौकरी पर रखा जा रहा हैं। ऐसा क्यों हैं आइये जानते हैं इसके बारे में।

चूहों से भारत ही नहीं विकसित देश भी परेशान हैं। ब्रिटिश सरकार ने तो कैबिनेट कार्यालय से चूहों को भगाने के लिए बाकायदा दो बिल्लियों की नियुक्ति की है। कैबिनेट के डाउनिंग स्ट्रीट स्थित ऑफिस में चूहों ने उत्पात मचा रखा है। चूहों से मुकाबले के लिए सरकार ने इवी और ऑसी नामक दो बिल्लियों को नियुक्त किया है। दोनों को सेलिया हैमंड एनिमल ट्रस्ट से यहां लाया गया है।

इवी का नाम लोकसेवा की पहली महिला स्थायी सचिव डैम इवलिन शार्प के नाम पर रखा गया है। जबकि ऑसी का नामकरण शीर्ष सिविल सर्वेंट ईसीबी ऑस्मोदर्ली के नाम पर किया गया है।

उन्हें संसदीय प्रक्रिया में महारत हासिल है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश सरकार के कई कार्यालयों में चूहों से निपटने के लिए बिल्लियों को तैनात किया गया है।