बिल्ली का किया कई बार रेप, फिर मोम डाल कर जलाने की करी कोशिश

हैवानियत का एक ऐसा मामला इंग्लैड से सामने आया है जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए। यहां एक शख्स ने नौ महीने की बिल्ली का कई बार रेप किया, इतना ही नहीं उस शख्स ने बिल्ली के शरीर पर मोम लगाकर उसे आग के हवाले भी कर दिया।

इसके बाद उस शख्स ने अधमरी हालत में बिल्ली को वॉर्किंग टाउन में एक सड़क छोड़ दिया। अधमरी हालत में जब लोगों ने बिल्ली को देखा तो तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर का कहना है कि बिल्ली के कई अंग जल चुके थे। The Sun की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स ने बताया कि बिल्ली का रेप करने के बाद इसे गर्म मोम से जलाने की कोशिश भी की गई और इसके बाद रेपिस्ट ने इसे सड़क पर छोड़ दिया। बिल्ली के शरीर पर घाव के निशान भी थे। डॉक्टर्स का कहना है कि जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसके बचने की उम्मीद नहीं थी लेकिन मिनी अब खतरे से बाहर है।

इस बिल्ली का नाम मिनी बताया जा रहा है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई हैं। हालांकि तस्वीरें इतनी दर्दनाक हैं कि उसे देखकर लोग मिनी की कहानी बयां कर रहे हैं। इलाज के बाद बिल्ली की हालत में सुधार आ रहा है। फ़िलहाल उसे सिमन ममफॉर्ड नामक शख्स ने गोद ले लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में रेपिस्ट पर केस दर्ज हो गया और पुलिस उसे ढूंढ रही है। हालांकि अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।