कुत्ते ने नहीं उसके मालिक ने काटा महिला का हाथ, देखता रहा कुत्ता

कुत्ते के काटने की घटना के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन अगर हम कहे की यहां कुत्ते के मालिक ने एक महिला को काट लिया तो आपको झटका जरुर लगेगा। जी हाँ अमेरिका के कैलीफोर्निया (California) में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक महिला को कुत्ते के मालिक ने हाथ पर काट लिया। जिसकी वजह से उसको हिरासत में ले लिया गया। यह घटना गुरुवार की है जब एक महिला महिला ऑकलैंड रीजनल पार्क में जॉगिंग करने गई थी। वहां एक कुत्ते ने अटैक करने की कोशिश की। महिला ने कुत्ते से बचने के लिए दौड़ लगा दी। कुत्ते ने भी महिला का पीछा किया। जिसके बाद महिला ने पेपर स्प्रे की मदद से खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन उसी वक्त कुत्ते का मालिक आ गया और उसके ऊपर चढ़कर उसके हाथों पर काट लिया।

कुत्ते के मालिक ने काटने के साथ-साथ उसपर वार भी किया। जिससे महिला को चोटें भी आई हैं। संदिग्ध का नाम अलमा काडवालाडर बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 19 साल है। उसे शुक्रवार को डबलिंग के सैंटा रीटा जेल में रखा गया है। पुलिस ने कहा- 'महिला को कुत्ते ने नहीं, कुत्ते के मालिक ने काटा है। काटने के अलावा उसने मुक्के और लातें भी मारी हैं। लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और वो फिलहाल जेल में ही है।' ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स की मांग है कि अटैक करने वाले को सख्त से सख्त सजा दी जाए।