एक लाख डॉलर के नोट से बनाया गया अनोखा सिंघासन, मकसद ऐसा जो हैरान कर दे

कई बार लोग कई अनोखी चीजें बनाते हैं। कोई अपनी इच्छा से यूँ ही बनाता हैं तो कोई किसी खास मकसद से। ऐसा ही कुछ देखने को मिला रूस की राजधानी मॉस्को में जहां एक अनोखा सिंघासन बनाया गया जो कि एक लाख डॉलर के नोट से बना हुआ हैं और इसके पीछे का मकसद बेहद ही हैरान करने वाला हैं। सिंहासन को राजधानी मॉस्को के म्यूजियम में 29 नवंबर को रखा गया जिसे कलाकार अलेक्सी सर्गीयेंको ने उद्योगपति इगोर राइबाकोव के सहयोग से बनाया है

आर्ट म्यूजियम में 2.5 इंच बुलेट प्रूफ ग्लास का सिंहासन रखा गया है। इसके अंदर 7 करोड़ (एक लाख डॉलर) रुपए से अधिक का कैश है। सिंहासन पर आम लोगों को बैठने के लिए 29 नवंबर से आमंत्रित किया गया है। सिंहासन का नाम एक्स 10 मनी थ्रोन रखा गया है। इसे रूसी पॉप कलाकार अलेक्सी सर्गीयेंको ने उद्यमी इगोर राइबाकोव के सहयोग से बनाया है। सिंहासन को बनाने और इस पर लोगों को बैठने के लिए बुलाने का मकसद रुपए की ताकत को महसूस कराना और इसे कमाने के लिए प्रेरित करना है।

रूसी पॉप कलाकार एलेक्सी सर्जियेंको ने कहा, ‘‘यह सिंहासन उन लोगों को प्रेरणा देगा, जो पैसे की ताकत को महसूस करते हैं और हमेशा पैसा कमाने के बारे में सोचते हैं। मैं आठ साल की उम्र से आर्ट प्रोजेक्ट तैयार कर रहा हूं। उनमें से बहुतों का लोगों पर कुछ प्रभाव है और कुछ उपयोगी भी हैं। यह सिंहासन इसलिए उपयोगी है क्योंकि मैं चाहता हूं, लोग पैसे के बारे में बात करें, उसके बारे में सोचे और अधिक कमाई करें। ताकि हमारा देश और धनवान बने, लोग अधिक अमीर बनें।