यूपी पुलिस ने पेड़-पौधे खाने पर भैंस को थाने में किया गया बंद

भारत की पुलिस के बारे में हमने बहुत सुना है जिनको सुनकर कभी गर्व से छाती फुले नहीं समाती है तो कभी सुनकर रोके हंसी नहीं रुक पाती। आज हम ऐसे ही एक अजीब किस्से के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसमें पुलिस ने एक भैंस को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया। जी हाँ, सुनने में अजीब हैं लेकिन यह सच हैं जिसमें पेड़-पौधे खाने पर भैंस को थाने में बंद कर दिया गया। अब आइये जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।

यूपी पुलिस का ये अजीबो-गरीब कारनामा लखीमपुर खीरी जिले के पलिया में सामने आया है। पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में एक भैंस दीवार फांदकर घुस गई थी। कॉलेज में वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़-पौधो के फूल पत्तिया चबा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद भैंस को गिरफ्तार कर थाने में बांध दिया।

भैंस के मालिक को उसकी जमानत के लिए मुचलका भरना पड़ेगा। भैंस पर आरोप है कि उसने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। पिछले वर्ष यूपी सरकार में भी भैंसें सुर्खियों में बनी हुई थी। पिछली सपा सरकार में मंत्री आजम खान की भैंसें चोरी हो गई थीं, जिन्हें ढूंढने के लिए पुलिस को लगाया गया था।