दुनिया का अनोखा गांव जहां सभी रहते हैं बिना कपड़ों के, फिर चाहे मर्द हो या औरत

हर जगह के कुछ नियम-कायदे होते हैं जहां के अनुसार लोगों को रहना पड़ता हैं और जो भी कोई वहां जाता हैं उन्हें वो ही नियम-कायदे मानने पड़ते हैं। इस दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी विशेषता के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सभी लोग बिना कपड़ों के रहते हैं फिर चाहे वो मर्द हो या औरत। ऐसा नहीं हैं कि यहां के लोग गरीब है इसलिए ऐसा होता हैं बल्कि यहां के लोगों के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद यहां के लोग ऐसा करते हैं।

अब जिस गांव की बात कर रहे हैं वो ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में मौजूद है। जिसका नाम स्पीलप्लाट्ज है। यहाँ बीते 85 सालों से लोग बिना कपड़ों के ही रहते हैं। यहाँ लोग पूरी तरह से शिक्षित हैं और धन-दौलत भी है। फिर भी यहाँ बच्चे, बूढ़े, महिला और पुरुष सभी बिना कपड़ों के ही रहते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ऐसा करने में किसी को भी असहज नहीं लगता। एक रिपोर्ट को माने तो, इस गांव की खोज साल 1929 में इसुल्ट रिचर्डसन ने की थी। उस समय जब उन्होंने इस गांव की खोज की तो फैसला किया कि वह चकाचौंध की दुनिया से दूर इस गांव में अपना जीवन बिताएंगे।

आपको बता दें कि इस गांव में पब, स्वीमिंग पूल, क्लब की भी व्यवस्था है। केवल यही नहीं बल्कि जो लोग इस गांव को देखने आते हैं उन्हें भी इन नियमों का पालन करना पड़ता है। वह भी यहाँ बिना कपड़ों के ही रहते हैं। वहीं जब यहाँ पर बहुत अधिक ठंड पड़ती है तो लोगों को कपड़े पहने की आजादी है। इस दौरान जिन्हे लगता है कि उन्हें कपड़े पहन लेना चाहिए वह कपड़े पहन लेते हैं। वैसे अब तक यहाँ के इस नियम को लेकर कई सामाजिक संस्थाओं ने विरोध भी किया है।