शतरंज ओलिंपियाड के लिए ब्लैक एंड व्हाइट चेस बोर्ड की तरह पेंट कर डाला पूरा ब्रिज #VIDEO

हमारे सामने कई बार ऐसे नज़ारे आते हैं जिन्हें देखकर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। आपने ऑप्टिकल एल्यूज़न के बारे में तो सुना ही होगा जिसे नजरों का भ्रम कहा जाता हैं। ऐसा ही एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जो कि एक भ्रम लगेगा जिसमें एक ब्रिज को ब्लैक एंड व्हाइट चेस बोर्ड की तरह पेंट कर दिया गया हैं, हांलाकि यह सच्चाई हैं। इस आकर्षक वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। 21 सेकेंड के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों में लाइक मिले हैं।

यह वीडियो चेन्नई के नेपियर ब्रिज का हैं जिसे ओलिंपियाड के आगाज के लिए बनाया गया हैं। इस वीडियो को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे इस पर शतरंज की बिसात बिछाई जा चुकी हो और खिलाड़ियों का इंतज़ार है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है कि, ‘भारत की शतरंज राजधानी चेन्नई भव्य शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रतिष्ठित नेपियर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह सजाया गया है।’

दरअसल ये तैयारी तमिलनाडु के मामल्लापुरम में शतरंज ओलिंपियाड शुरू होने के पहले की है। वीडियो में दिख रहे राजधानी चेन्नई के नेपियर ब्रिज को शतरंज की तरह पेंट करके सजाया है। ब्लैक एंड व्हाइट चेस बोर्ड की तरह दिखने वाला यह ब्रिज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चेन्नई को चेस कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है और ये वीडियो उसकी तस्दीक करने के लिए काफी है।