कैंसर से हुई थी पिता की मौत, बेटी ने अपनी शादी में उनकी अस्थियों को नाखूनों पर सजाया

ब्रिटेन में एक दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान अपने स्वर्गवासी पिता को याद करने का अनोखा तरीका निकाला। चार्लोट वाटसन नाम की इस महिला ने अपनी शादी में अपने पिता की अस्थियों को अपने नाखूनों पर सजाकर उन्हें याद किया। दरअसल, कैंसर के कारण पिता मिक बार्बर की मौत चार महीने पहले हो गई थी। चार्लोट वाटसन ने कहा, 'मैं पिता को अपनी शादी का हिस्सा बनाना चाहती थी। इस कारण मैंने उनकी अस्थियों को नाखूनों पर सजाया। मुझे ऐसाा लग रहा था, जैसे वह मेरे साथ हैं।' चार्लोट के मुताबिक,अस्थियां एक जार में थीं। उन्हें देखकर यह आइडिया आया। चार्लोट वाटसन ब्रिटेन के स्टोक-ऑन-ट्रेंट में रहती हैं।

चार्लोट को उसकी कजन क्रिस्टी मीकिन ने सजाया था। उन्होंने जार में रखी राख को निकाला और फिर इन्हें एक्रिलिक के तैर पर रंगीले स्टोन की तरह सजाया। चार्लोट ने कहा कि यह देखकर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ। चार्लोट का एक यूट्यूब चैनल है। जिसके 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।