अपनी शादी में महिला ने पहना गोलगप्पे वाला क्राउन, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग

आज के समय में लोगों को कुछ अलग करने की होड़ मची हुई है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसे देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। ऐसे में शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने अपनी शादी में गोलगप्पे का ही क्राउन पहन लिया। भला सोचिए, अपनी शादी में ऐसा कौन करता है। महिला का अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। तो सबसे पहले आप भी इस वीडियो का मजा ले लीजिए।

वीडियो देखने के बाद आप भी यही सोच रहे होंगे, ‘सच में शौक बड़ी चीज है’। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को arthibalajimakeoverstyles नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा पार देखा जा चुका है।