शादी से पहले ही अपने होने वाले पति के साथ भाग गई दुल्हन, हैरान कर देगा इसका कारण

शादी किसी की भी जिंदगी का बेहद महत्वपूर्ण और यादगार समय होता हैं जिसमें एक अनोखा उत्साह देखने को मिलता हैं। शादी बिना किसी विघ्न के पूरी हो इसके लिए सभी पहले से ही इसकी तैयारियां करके रखते हैं। आपने फिल्मों में देखा होगा कि कई बार दुल्हन शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ भाग जाती हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया हैं जहां एक दुल्हन शादी से पहले ही भाग गई और वो भी अपने होने वाले पति के साथ ही। इसका खुलासा खुद महिला ने सोशल मीडिया साइट रेडिट पर किया हैं। महिला ने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था और शख्स के साथ शादी कर ली। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं पूरा माजरा...

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर महिला ने अपने पति के साथ भागकर शादी करने की हैरान करने वाली वजह बताई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी तय हुई, तो वह बहुत खुश थी, लेकिन बाद में उसे कुछ ऐसी जानकारियां मिली जिसकी वजह से भागकर शादी कर ली। महिला ने बताया कि शादी से पहले उसे पता चला कि उसकी बहन किसी लड़के से प्यार करती है और शादी वाले दिन वह अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने की तैयारी में है। उसकी बहन ने परिजनों को सरप्राइज देने के लिए यह प्लान बनाया था। लेकिन महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भागकर अपने मंगेतर से शादी कर ली।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बेहद हैरान करने वाली वजह बताई है। महिला का कहना है कि उसे अपने मंगेतर के साथ भागकर इसलिए शादी की कि उसकी शादी के दिन किसी और को कोई अटेंशन न मिले। शादी में सभी का ध्यान सिर्फ उसके ऊपर हो। इसके बाद महिला ने अनोखी योजना बनाई और अपने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन महिला ने कुछ खास दोस्तों और अपनी चाची को इस बारे में बताया था। महिला ने अपने दोस्तो और बाकी लोगों से कहा कि जब वह हमीमून पर चली जाए तभी इसके बारे में घर वालों को जानकारी दें। लेकिन महिला ने परिजनों को खुद इस बारे में सबकुछ बता दिया। महिला का दावा है कि उसके ऐसा करने से उसके परिजन नाराज हैं। इसके अलावा मां ने शादी में खर्च का मुआवजा मांगा है।