'पुष्पा' के गाने ऊं उं अंटावा... पर दुल्हन के पापा ने लगाए ठुमके, कातिलाना डांस मूव्स देख लोग बोले - आग लगा दी

सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है। यह वीडियो एक शादी का है जिसमें दुल्हन के पिता अर्जुन अल्लू की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के हिट सॉन्ग 'ऊं उं अंटावा' पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे है। यही वजह है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

anushaweddingchoreography नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को 66 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि लड़कों का एक ग्रुप डांस फ्लोर पर है, जिनके बीच दुल्हन के पापा भी हैं। उनके बाल तो सफेद हैं, लेकिन जैसे ही वह 'ऊं उं अंटावा...' पर नाचना शुरू करते हैं तो वेडिंग वेन्यू का माहौल ही बदल जाता है। जी हां, उनका गर्दन हिलाने वाला स्टेप्स से लेकर ठुमका लगाने का अंदाज तक लोगों को इतना पसंद आया कि वह उनके फैन हो गए! इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब दुल्हन के पापा ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी!!'।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग दिल खोल कर अपनी बात लिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा- इन्होंने तो मचा दिया, तो दूसरे ने कहा कि यह तो बेमिसाल है। जबकि कईयों ने दूल्हे के पापा के डांस को 'कातिलाना' बताया है।