अपने हमसफर को सामने देख दुल्हन से नहीं हुआ कंट्रोल, शादी के मंडप में सबके सामने दिल खोल कर नाची, देखें वायरल वीडियो

दुल्हन अपनी शादी के मंडप में एंट्री लेते समय अब किसी सेलेब जैसा फील करना चाहती है। दुल्हन चाहती है कि हर किसी की निगाह सिर्फ उसी पर टिकी हो। इसी क्रम में एक दुल्हन की एंट्री का प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी एंट्री से मेहमानों समेत दूल्हे को भी सरप्राइज कर देती है। दरअसल, दुल्हन अपने दूल्हे को सामने देखने के बाद कंट्रोल नहीं कर पाती और डांस करने लगती है। दुल्हन का यह क्यूट डांस वीडियो अब तेजी से लोगों की पहली पंसद बनता जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में सजी दुल्हनिया अपने होने वाले हमसफर को सरप्राइज देती है और किसी गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए शादी के मंडप में एंट्री लेती है। लाल जोड़े में दुल्हन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही है। वहीं, दुल्हन के ऐसा करने के बाद दूल्हे का एक्सप्रेशन भी देखने लायक है। दूल्हे के एक्सप्रेशन से पता चलता है कि दुल्हन ने अपनी जबरदस्त एंट्री ने उसे चौंका दिया है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, Awww entry!!। वीडियो पर अब तक 2 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।