दूल्हा-दुल्हन ने की ऐसी एंट्री, देखने वालों को उड़ गए होश, देखे वीडियो

सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने अनोखे अंदाज में शादी में एंट्री की। जिसको देखकर मेहमान भी हैरान थे। ऐसी एंट्री आपने शायद ही देखी हो। दूल्हा-दुल्हन ने हवा में उड़कर शादी में एंट्री की।

रिसेप्शन में उड़कर आते देख हर कोई हैरान था। दूल्हा-दुल्हने ने पुष्पक विमान में बैठकर शादी में एंट्री की। ये एंट्री काफी खतरनाक थी। क्योंकि जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में देखा जा सकता है। एक क्रेन के सहारे दूल्हा-दुल्हन एंट्री कर रहे हैं। ऊपर एक चील बनी है और नीचे दोनों खड़े हैं। शादी में एंट्री के वक्त 'बहारों फूल बरसाओ' गाना चल रहा है। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन नीचे उतरते हैं तो मेहमान उनका शानदार स्वागत करते हैं।