शर्म के मारे महिला ने नहीं निकाली बॉयफ्रेंड के सामने गैस और होना पड़ा अस्पताल में भर्ती!

इंसान के शरीर में गैस बनना और फार्ट करना एक सामान्य प्रक्रिया हैं। हांलाकि लोक-लिहाज के कारण सभी इसे खुले में करने से कतराते हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक महिला ने शर्म के मारे बॉयफ्रेंड के सामने फार्ट नहीं किया तो उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। अब आप सोच रहे होंगे कि फार्ट नहीं करने से अस्पताल का क्या संबंध हैं, तो आप यह पूरा मामला जानकर समझ जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

ब्राजीलियन महिला विवियाने डी क्वीरोज पेरेरा जो ब्राजील की जानी-मानी सिंगर हैं, ने गैस निकालने के महत्व को तब समझा जब उसे अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। वो एमटीवी अवॉर्ड की विजेता भी रह चुकी हैं। Pocah के नाम से फेमस विवियाने को इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनके गानों के साथ-साथ उनके स्टाइल और ग्लैमर के भी दीवाने हैं। रिपोर्ट के अनुसार 27 साल की विवियाने के पेट में अचानक एक सुबह भयंकर दर्द हुआ। साढ़े 5 बजे सुबह उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। महिला ने बताया कि जब वो अस्पताल पहुंचीं तो डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके पेट में सिर्फ कुछ फंसी हुई गैस थी जो निकल नहीं पा रही थी जिसके कारण उन्हें दर्द हो रहा था। भयंकर दर्द से जूझने के बाद विवियाने को समझ आया कि गैस निकालना कितना जरूरी है।

रिपोर्ट की मानें तो विवियाने अपने बॉयफ्रेंड के सामने गैस निकालने में शर्मा रही थीं इस वजह से वो उनके पेट में जमती जा रही थी और अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। अब वो दूसरी औरतों को सलाह दे रही हैं कि उन्हें अपने पार्टनर के सामने शर्माने की जरूरत नहीं है। फार्ट करना नेचुरअल प्रोसेस है। इसमें शर्माने से बेहतर है कि इसे निकाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि गैस ना निकालने से ज्यादा शर्मिंदगी की बात ये है कि अपने पार्टनर के साथ अस्पताल जाना पड़े जहां पता चले कि पेट में गैस फंसी हुई है।