स्कूटी पर आया बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड से छीना मोबाइल फोन, फिर क्या हुआ देखें वीडियो

सोशल मीडिया में आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है इन्ही वीडियो में एक को बार-बार देखा जा रहा है। यह वीडियो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से जुड़ा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा होता है, जैसा शायद ही आपने पहले देखा होगा। वीडियो में बॉयफ्रेंड किसी चोर की तरह अपनी गर्लफ्रेंड का फोन छीनता नजर आ रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर बड़े आराम से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही है। इसी बीच पीछे से एक स्कूटी चलाने वाला शख्स उसके करीब पहुंचकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लेता है और वहां से फरार हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने मोबाइल छीनने के बाद लड़की को धक्का मारकर नीचे भी गिरा दिया था।

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बाइक से मोबाइल चुराने वाले शख्स का पीछा करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दूर जाने के बाद आखिरकार लोगों ने मोबाइल चोर को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और लड़की के सामने लाकर खड़ा किया। लड़की जैसे ही उस युवक को देखती है, हैरान रह जाती है। तब लड़की ने बताया कि लड़का उसका बॉयफ्रेंड है। ऐसा कहने के बाद लड़की दोबारा रोने लगती है। वीडियो punjabi_industry नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है।