4 साल में इस लड़के ने कम किया 110 किलो वजन, ट्रेनर ने शेयर की फोटो

दुनिया के सबसे मोटे लड़के कहे जाने वाले इंडोनेशिया के आरिया परमाना ने 4 साल में ने 110 किलोग्राम वजन कम किया है। 14 साल के आरिया परमाना का 193 किलोग्राम वजन था। सोशल मीडिया पर उनके ट्रेनर अदे रॉय ने आरिया की फोटो शेयर की हैं। 49 साल के ट्रेनर अदे ने बताया जब आरिया मेरे पास आया था तब उसका वजन 193 किलोग्राम था और उम्र 10 साल थी। मैंने उसके माता-पिता से बच्चे की दिनचर्या और आहार को संतुलित करने को कहा। इसके साथ ही आरिया को लगातार प्रोत्साहित किया। शुरुआत में उसे छोटे-छोटे टास्क दिए। इनमें उठक-बैठक और पंचिंग बैग में पंच करना भी था। फिर वह धीरे-धीरे वेटलिफ्टिंग भी करने लगा। ट्रेनर ने कहा, मैने उसे मात्र सपोर्ट किया और उसने कर दिखाया। वहीं अरिया के पिता का कहना है कि बैरिएट्रिक सर्जरी, डाइट और नियमित व्यायाम से आरिया ने वजन कम किया है। आरिया ने एक सर्जरी हो गई है और उसके शरीर से एक्सट्रा लटकती स्किन को हटाने के लिए कम-से-कम 2 और सर्जरी होंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरिया का वजन एक सर्जरी के बाद तेजी से घटा और 150 से 87 किलोग्राम पर आ गया। अब उसका वजन 83 किलोग्राम है। वह इसे भी कम करना चाहता है।

आरिया के माता-पिता ने बताया, बच्चे का जन्म के समय वजन साढ़े 3 किग्रा था, लेकिन 2016 में यह स्थिति नियंत्रण से बाहर से हो गई थी। माता-पिता ने बताया, जब वह 8 साल का था तब उसे अधिक भूख लगने लगी थी। इससे उसका वजन तेजी से बढ़ा। दो साल में 88 किलोग्राम वजन बढ़ने से ही वह दुनिया का सबसे मोटा लड़का हो गया था। 10 साल का होने तक उसका वजन 193 किलोग्राम तक पहुंच गया।