यहां मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा 1,098 कैरेट का हीरा, अपनेआप में बेहद अनोखा

कोई भी महिला हो उसे गहने जरूर पसंद आते हैं और उसमें डायमंड हो तो इसका आकर्षण और बढ़ जाता हैं। लेकिन जरा सोचिए कि आपको दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डायमंड मिल जाए तो। अफ्रीका में बोत्सवाना डायमंड का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है। बोत्सवाना में दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। 1098 कैरेट के इस नायाब हीरे की खोज डायमंड माइनिंग करने वाली कंपनी देबस्वाना ने की है। कंपनी ने इसे अपनी तरह का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डायमंड बताया है। बोत्सवाना हीरा फर्म देबस्वाना ने बुधवार को कहा कि उसने 1,098 कैरेट के एक पत्थर का पता लगाया है जिसे उसने दुनिया में अपनी तरह का तीसरा सबसे बड़ा बताया है। 1,098 कैरेट का हीरा देबस्वाना कंपनी के इतिहास में पाया जाने वाला सबसे बड़ा गुणवत्ता वाला पत्थर है। दुर्लभ श्रेणी का हीरा मिलने के बाद 1 जून को बोत्स्वाना की राजधानी गैबोरोन में राष्ट्रपति को दिखाया गया।

दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट का पाया गया था

उन्होंने आगे बताया कि यह कंपनी के इतिहास में पाए जाने वाला रत्न गुणवत्ता का सबसे बड़ा पत्थर भी है, जो सरकार और वैश्विक हीरा दिग्गज डी बीयर्स के बीच एक संयुक्त उद्यम है। बता दें कि 1905 में दक्षिण अफ्रीका में दुनिया में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट का कलिनन था।

रूस की खान में मिला था दूसरा सबसे बड़ा हीरा

इससे पहले स्विट्जरलैंड के जेनेवा में इस नायाब हीरे की नीलामी सोथेबी ने की थी। कुछ सालों पहले बैंगनी-गुलाबी रंग के हीरे की नीलामी रिकॉर्ड करीब 1.9 अरब रुपयों में हुई थी। इस हीरे की खोज रूस की खान में हुई थी और यह गुलाबी हीरा द स्पिरिट ऑफ द रोज़ के नाम से जाना जाता है।