हाथियों को मारने का सरकार ने दिया आदेश, 1 हाथी की कीमत लगाई इतने लाख

इंसानों और हाथियों के बीच संघर्ष की खबरे अक्सर हम सुनते आए है। ऐसे में एक देश है जिसने अपने यहां हाथियों को मारने का आदेश दिया है। जिस देश का नाम है बोत्सवाना (Botswana)। यहां कि सरकार ने 60 हाथियों को मारने के लिए 6 लाइसेंस जारी किए हैं। इतना ही नहीं हर हाथी की कीमत भी लगाई है। यह कीमत हाथी मारने वाली संस्था या एजेंसी से ली जाएगी। लाइसेंस में लिखा है कि हर हाथी की कीमत 31 लाख रुपये हैं। यानी हाथियों को मारने के बदले इतने रुपये जमा करने होंगे। हाथियों को मारने से सरकार को 18।60 करोड़ रुपये का फायदा होगा।

बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकवित्सी मसिसी ने हाथियों को मारने का पांच साल पुराना आदेश वापस ले लिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बोत्सवाना में हाथियों की आबादी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

बोत्सवाना में 1990 में हाथियों की संख्या 80 हजार थी। यह अब बढ़कर 1।30 लाख हो गई है। हाथी लगातार इंसानी बस्तियों में घुसपैठ करके नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार लोगों को भी मार देते हैं। इसलिए बोत्सवाना की सरकार ने 60 हाथियों को मारने का आदेश दिया है।

जिन 6 एजेंसियों को हाथी मारने का लाइसेंस दिया गया है, वे इन हाथियों को मारने के बाद इसके अंगों को बेचकर पैसे कमाएंगे। इसीलिए बोतस्वाना की सरकार ने हर हाथी की एक कीमत तय कर दी है। जो शिकारी एजेंसी यह कीमत नहीं देगी उसे हाथी मारने नहीं दिया जाएगा।