इस विनाशकारी बमबारी में एक साथ मारे गए थे एक लाख लोग

विज्ञान और तकनिकी समय के साथ तरक्की कर रही हैं और कई आधुनिक चीजों का अविष्कार हो रहा हैं। लेकिन इसी के साथ यह भी जरूरी हैं कि यह सही हाथों में रहे अन्यथा यह इंसान के लिए ही परेशानी का कारण बनती हैं। इसका सबसे बड़ा उदहारण हैं हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास में इसके अलावा भी कई अन्य बड़े विनाशकारी हादसे हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही घातक बमबारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पूरे शहर पर इतने बम गिराए गए थे कि एक ही रात में करीब एक लाख लोगों की मौत हो गई थी।

इस विनाशकारी बमबारी को 'बॉम्बिंग ऑफ टोक्यो' या 'ग्रेट टोक्यो एयर रेड' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह जापान की राजधानी टोक्यो में हुई थी। यह बमबारी हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हादसे से चार महीने पहले हुई थी, लेकिन इसमें समानता ये है कि इस भयानक और विनाशकारी घटना को भी अमेरिका ने ही अंजाम दिया था। द्वितीय विश्व युद्ध चल रहा था। अमेरिका ने एक ऑपरेशन लॉन्च किया, जिसका नाम था 'ऑपरेशन मीटिंगहाउस'। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका ने अपने 279 बोइंग बी -29 विमानों को टोक्यो पर बमबारी के लिए भेजा। नौ मार्च 1945 की रात यह ऑपरेशन शुरू हुआ और अमेरिकी विमानों ने पूरे टोक्यो शहर पर बम गिराना शुरू किया।

10 मार्च 1945 को सुबह 'ऑपरेशन मीटिंगहाउस' खत्म हो गया यानी यह ऑपरेशन महज एक ही दिन चला, लेकिन इस एक दिन में अमेरिकी विमानों ने इतने बम बरसाए कि लगभग एक लाख लोग मारे गए जबकि 1।25 लाख से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके अलावा करीब 10 लाख लोग बेघर हो गए। हालांकि इस घटना में 14 अमेरिकी विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिसमें करीब 96 वायुसैनिक मारे गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विमानों ने टोक्यो पर करीब 1665 टन बम गिराए थे। इस बमबारी में दो लाख 86 हजार से अधिक इमारतें और घर पूरी तरह तबाह हो गए थे। यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे विध्वंसक हवाई हमला माना जाता है।