विचित्र प्रतियोगिता: आपका अनोखा पाद जीता सकता हैं आपको नगद इनाम

आजकल देखा जाता हैं कि कई संस्थाओं द्वारा कई प्रकार की प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाता हैं जो किसी ख़ास उद्देश्य से रखी जा सकती हैं। लेकिन कुछ प्रतियोगिताएँ ऐसी भी हैं जो अपने अनोखेपन के लिए सभी की जुबान पर चढ़ जाती हैं। एक ऐसी ही अनोखी प्रतियोगिता आने वाली 22 तारीख को होने जा रही हैं। इसमें आपका अनोखा पाद आपको नगद इनाम राशि का हकदार बना सकता हैं। यह प्रतियोगिता गुजरात के सूरत में होने जा रही हैं। तो आइये जानते हैं इस अनोखी प्रतियोगिता के बारे में।

इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को अजीबो-गरीब तरीके से पाद निकालना होगा। जो भी प्रतिभागी जितने अजीब तरीके से पादेगा उसे उतनी ज्यादा ईनाम राशि दी जाएगी। इसके लिए तीन श्रेणी तय की गई है। इसमें सबसे लंबा पाद करने वाले, सबसे ज्यादा आवाज करने वाले और सबसे अधिक सुरीला पाद निकालने वाले लोग शामिल हैं। हालांकि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी।

दरअसल, सूरत के यतीन संगोई एक दिन अपने परिवार के साथ टीवी देख रहे थे। इस दौरान जोर से उनका पाद निकल गया। इसके बाद उनके घर के किसी सदस्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि पाद प्रतियोगिता हो तो आप तो विजेता बन जाओगे। इसके बाद ही यतीन के दिमाग में यह बात आई। यह प्रतियोगिता सूरत शहर के एक डिस्कोथेक में आयोजित होगी। गजब की बात यह है कि इस प्रतियोगिता में अभी तक 30 प्रतियोगियों ने पंजीकरण करवा भी लिया है।

यतीन संगोई ने बताया कि उन्हें सूरत ही नहीं बल्कि देश के दूसरे शहरों से भी प्रतियोगिता में रूचि लेने वालों के फोन आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है पाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों की संख्या और भी बढ़ेगी। बता दें कि इस प्रतियोगिता के तीन जजों की नियुक्ति भी की गई है। इस प्रतियोगिता में जो भी विजेता होगा उसे एक ट्राफी दी जाएगी। इसके अलावा नगद इनाम भी दिया जाएगा।