अमेरिका : वेटर बने दुनिया के दो बड़े अमीर शख्स, कैश काउंटर भी संभाला, देखे तस्वीरें

अगर हम आपसे कहे दुनिया के दो बड़े अमीर अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में कर्मचारियों की तरह काम करते नजर आए। तो आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं होगा लेकिन यह सच है दुनिया के दो बड़े अमीर शख्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) (63) और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे (Warren Buffett) (88) ने आइसक्रीम और फास्ट फूड रेस्टोरेंट डेरी क्वीन में कर्मचारियों की तरह काम किया।

जिसका वीडियो गेट्स ने मंगलवार को इसका वीडियो शेयर किया। बिल गेट्स और वॉरेन बफे ने इस मजेदार वक्त में आइसक्रीम और फास्ट फूड रेस्टोरेंट डेरी क्वीन में फूड सर्व करने से लेकर कैश काउंटर तक संभाला। गेट्स और बफे ने कर्मचारियों की तरह एप्रन और नेमटैग पहनकर मिल्कशेक बनाया।

कैश काउंटर पर पेमेंट लेते वक्त दोनों ग्राहकों से हंसी-मजाक करते दिखे। रेस्टोरेंट में बिल गेट्स और वॉरेन बफे को काम करते हुए देख ग्राहक भी हैरान हो गए। कई ग्राहकों ने इस बेहतरीन पल को कैमरे में कैद कर लिया।

दरअसल पिछले महीने अमेरिका के ओमाहा में वॉरेन बफे और बिल गेट्स ने बर्कशायर के शेयरधारकों की सालाना मीटिंग के दौरान कुछ अलग करना चाहा। उसके बाद दोंनों ने डेरी क्वीन रेस्टोरेंट पहुंचकर पहले लंच किया। लंच करने का बाद दोनों वहां काम करने में जुट गए। बफे डेरी क्वीन रेस्टोरेंट चेन के मालिक हैं। उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे ने 1998 में इसे खरीदा था।

बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 102 अरब डॉलर है। जबकि वॉरेन बफे चौथे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर है। दोनों दुनिया के बड़े दानदाताओं में भी शामिल हैं।

बफे, बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स ने 2010 में गिविंग प्लेज मुहिम शुरू की थी। इसके जरिए दुनिया के अमीरों को परोपकार के कामों में दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।