7 महीने के बच्चे के पेट में था 8 महीने का भ्रूण, डॉक्टर के उड़े होश

डॉक्टरों ने एक छह महीने के बच्चे के पेट से 8 महीने के बच्चे का मृत भ्रूण निकाला है। यह अजीबोगरीब मामला पटना के पीएमसीएच के शिशु विभाग से सामने आया है। दरअसल, एक महीने पहले बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले मोहम्मद मोइद्दीन ने अपने 6 महीने के बच्चे को पेट मे दर्द होने की वजह से पीएमसीएच के शिशु विभाग में एडमिट कराया था जिसके बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया। सीटी स्कैन में बच्चे के पेट मे भ्रूण दिखा। बच्चा 6 महीने का था इसलिए उसके ऑपरेशन की तैयारी करने में एक महीने का समय लगा। गुरुवार को शिशु विभाग के 4 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर बच्चे की सर्जरी कर एक 8 महीने के बच्चे का मृत भ्रूण निकाला। यह देख डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों का कहना है क‍ि हजारों-लाखो बच्चो में एक मामला ऐसा सामने आता है।

दरअसल, बच्चे के पेट में एक गोला था और जो धीरे धीरे बढ़ रहा था। बच्चे को पेशाब करने में दिक्कत हो रही थी, खाने में दिक्कत हो रही थी और बच्चा धीरे धीरे कमजोर हो रहा था, इसलिए उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने उसको ऑपरेशन करने की सलाह दी, तभी सुधार होने की संभावना है, उस केस में काफी रिस्क है। 50 हजार बच्चे जन्म लेते है तो ऐसा एक केस आता है। इसे जन्मजात बीमारी कहते हैं। बच्चे की हालत स्टेबल है। पटना पीएमसीएच के श‍िशु सर्जन डॉ प्रदीप नंदन ने बताया क‍ि बच्चे को एक महीना पहले एडमिट किया गया और उसके सर्जरी की तैयारी एक महीने तक चली। जब हम लोगों ने एडमिट किया, उसी दिन पता चला कि पेट मे गोला है। क्या चीज का गोला है? उसके लिए हम लोगों ने उसका सीटी स्कैन कराया जिसमें पता चला उसके अंदर भ्रूण है। भ्रूण में हाथ-पैर बन चुका था लेकिन मरा हुआ था।