22 किलो की इस मछली के दाम जान उड़ जाएंगे आपके होश, यूं ही नहीं कहलाती समुद्र का स्‍वर्ण

ओडिशा में एक विरल समुद्री मछली 1 लाख 43 हजार रुपये में नीलाम हुई है। इस मछली का वजन 22 किलो है और इस घोल मछली को स्थानीय भाषा में तेलिया मछली कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक गहरे समुद्र से इस मछली को पकड़ा गया है। राज्य में पिछले दिनो से बारिश हो रही है। कोरोना के कारण अभी कई तरह के प्रतिबंध जारी हैं। इस बीच 22 किलो वजन की इस घोल मछली की नीलामी की गई। इस मछली को मुंबई की एक फार्मास्यूटिकल फार्म ने खरीदा है।

समुद्री प्रजाति की यह मछली काफी मंहगी होती है। इस मछली को समुद्र का स्वर्ण कहा जाता है। यह मछली दवा के लिए प्रयोग होती है। खासकर इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में यह मछली दिखाई देती है। प्रजनन के समय यह मछली गहरे समुद्र में मछुआरे की जाल में फंस गई है। इससे पहले भी इस प्रजाति की 2 मछली फंस चुकी है जो कि किलो पीछे 6 हजार रुपये प्रति किलों के हिसाब से बिक्री होने की बात स्थानीय ग्रामवासियों ने कही है।