इस लड़की ने साड़ी में मारी बैकफ्लिप, वीडियो देख लोग बोले - 'आग लगा दी'

बैकफ्लिप करना दुनिया का सबसे खतरनाक डांस स्टंट माना जाता है। लेकिन पश्चिम बंगाल की रहने वाली इस लड़की के लिए बैकफ्लिप करना आसान बात है। वो साड़ी में भी इस खतरनाक डांस स्टंट को बड़ी ही बखूबी से अंजाम दे देती हैं। हाल ही में उनका ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने साड़ी में ही धांसू बैकफ्लिप मार दिया।

milisarkar72 नाम के इंस्टा अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो झील के किनारे सफेद साड़ी में खड़ी दिख रही हैं और डांस करते-करते ही वो अचानक से बैकफ्लिप मार देती हैं। वो इस स्टंट को बखूबी से अंजाम देती हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होने सिर्फ साड़ी में ही बैकफ्लिप किया है। वो कुर्सी के ऊपर से भी बैकफ्लिप कर जाती हैं। इन सब खतरनाक स्टंट्स के वीडियो वो अपने इंस्टा पर शेयर करती हैं।

लोगों ने जब उनका यह वीडियो देखा तो उन्हें इस बात पर हैरत हुई कि साड़ी में कोई लड़की भला इतनी आसानी से बैकफ्लिप कैसे कर सकती है, और वो भी साड़ी में। एक यूजर ने कमेंट किया- 'आग लगा दी।'