सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबो-गरीब और कभी-कभी खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में एक शख्स अपने बालों का हेयर स्टाइलिंग करने का तरीका देखकर सभी दंग रह गए।
आग से कंघी करना: खतरनाक या यूनिक?इस वीडियो में शख्स ने बालों में तेल या जेल का इस्तेमाल करने के बजाय आग का सहारा लिया। सबसे पहले उसने अपने बालों में आग लगाई और फिर कंघी से उन्हें स्टाइल किया। कुछ लोग इसे बेहद यूनिक और क्रिएटिव तरीका बता रहे हैं, तो कई इसे पागलपन और खतरनाक हरकत कह रहे हैं।
वीडियो में क्या दिखालोग अपने बालों को अलग और आकर्षक बनाने के लिए हमेशा नए ट्रेंड्स अपनाते हैं। कोई हेयर जेल या वॉक्स लगाता है, कोई हेयर कट के अलग तरीकों को अपनाता है, तो कुछ बालों को नए रंग से रंगवाते हैं। लेकिन यह वीडियो इन सभी ट्रेंड्स को पीछे छोड़ देता है। इसमें शख्स बालों में आग लगाकर कई बार कंघी करता है। पास में बैठा उसका छोटा बच्चा भी यह देखकर डर जाता है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस खतरनाक और अनोखे स्टाइल पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इसे ‘यूनीक हेयर स्टाइल’ बताया, वहीं कुछ ने इसे ‘जानलेवा हरकत’ करार दिया। वीडियो वायरल होते ही लोग इसे देखकर चौंक गए और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @lavanyaanasra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कमेंट्स भी तेजी से आ रहे हैं। कुछ मजेदार कमेंट्स इस प्रकार हैं:
एक यूजर: इनके हेयरफॉल क्यों नहीं होते हैं!
एक यूजर: इसकी हरकत देखकर बच्चा भी डर गया।
एक और यूजर: बच्चा सोच रहा होगा - क्या बेवकूफ बाप मिला है मुझे।
एक यूजर ने लिखा: क्या बढ़िया हेयर ड्रायर है।
वायरल होने का कारणवीडियो का ये तरीका इतना अनोखा और खतरनाक है कि लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित है। कुछ इसे क्रिएटिव स्टाइल मान रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक और असुरक्षित बताते हुए चेतावनी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।